फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी व उसके साथियों पर ठगी की एक और रिपोर्ट

Fri, 27 Mar 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कन्हैया गुलाटी व उसकी पत्नी राधिका गुलाटी समेत उसके साथियों ने फरीदपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों से करीब 28 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी वकील अहमद ने थाना प्रभारी राधेश्याम को बताया कि उन्हें पिछली साल बरेली के कान्हा श्याम होटल में एक मीटिंग में बुलाया गया था। वहां उनकी मुलाकात कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, बेटे गोपाल गुलाटी, मधु गुलाटी, आशीष महाजन व प्रमोद सिंह परिहार से हुई। इन सभी ने उन्हें कैनविज कंपनी की खूबियों के बारे में बताया। उन लोगों ने कहा कि उनकी विलेज कॉलोनी में रुपये देकर प्लॉट बुक करने पर उनके जमा किए गए रुपये का पांच प्रतिशत के हिसाब से 20 माह तक फायदा दिया जाएगा।
वकील अहमद ने झांसे में आकर अपने परिवार के दो अन्य लोगों ने तीन प्लॉट बुक किया जिसमें 28.50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने न तो उन्हें जमा रुपये का कोई लाभ दिया और न ही प्लाटों की रजिस्ट्री कराई। पीड़ित ने जब कंपनी के मालिक से बात करने का प्रयास किया वह लोग बहानेबाजी करने लगे। उसके साथ धोखाधड़ी व गुमराह करके रुपये ठग लिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें