फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तुषार की नाबाद शतकीय पारी से बैंक ऑफ बड़ौदा नौ विकेटों से जीता

Fri, 27 Mar 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में आयोजित पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कप के चौथे संस्करण में बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए, जहां बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। इसमें तुषार तोमर की शतकीय पारी से बैंक ऑफ बड़ौदा ने नौ विकेटों से सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

पहले मैच में एसबीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 215 रन बनाए। शुभम सक्सेना ने 115 रनों की पारी खेली। जवाब में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने तीन गेंद शेष रहते ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तुषार तोमर ने नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान अंकित सिंह ने 52 रन जोड़े। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए तुषार तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


दूसरे मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। महेंद्र सिंह ने 69 रनों की अहम पारी खेली। एफसीआई की ओर से आशीष जोशी ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एफसीआई की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। साकिब ने 59 और वरुण ने 57 रन बनाए। पंजाब एंड सिंध की ओर से अखिल चौधरी ने चार विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



तीसरे मैच में ग्रामीण बैंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 222 रन बनाए। पंकज राणा ने 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि हेम बेलवाल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। रोहित अग्रवाल ने 74 और नीरज शर्मा ने 53 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए पंकज राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्रामीण बैंक 26 रनों से विजेता बना। मैच के दौरान टूर्नामेंट के आयोजक प्रभात कुमार पाल और मीडिया प्रभारी कपिल पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें