फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर प्रधान गैंग का एक और सदस्य माफिया घोषित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मैक तस्करी से बनाई है करोड़ों की संपत्ति, कोर्ट में सरेंडर करके गया था जेल
विज्ञापन

बरेली। पढ़ेरा के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे के गैंग के सदस्य फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां की गौंटिया में रहने वाले इकरार को भी पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया है। स्मैक तस्करी करके उसने भी करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे को 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। वह स्मैक की खेप लेकर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने प्रधान समेत नौ तस्करों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, विवेचना के दौरान 16 अन्य स्मैक तस्करों के नाम मुकदमे में शामिल किए गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर इनमें से कई तस्करों को जेल भेज दिया। बाकी की घेराबंदी शुरू हुई तो इकरार कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया। एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि इकरार ने स्मैक तस्करी से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति बनाई है, लिहाजा उसे भी माफिया घोषित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें