फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: 15 हजार के इनामी आरोपी नदीम पर एक और रिपोर्ट, पिस्टल दिखाते फोटो हुआ था वायरल

Fri, 10 Oct 2025 08:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बवाल के आरोपी नदीम के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसका पिस्टल दिखाते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
आरोपी नदीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 26 सितंबर को शहर में बवाल करने के आरोपी नदीम पर नई रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला हथियारों का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो डालने का है। नदीम अभी 15 हजार का इनामी है। यह इनाम और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


नदीम के खिलाफ बवाल के दौरान पुलिस टीम पर हमला व फायरिंग करने के आरोप लगे हैं। इसके बाद नदीम का फोटो तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आदिल खान की फेसबुक आईडी पर धमकी देने के अंदाज में नदीम के फोटो डाले गए हैं।

तस्वीरों में नदीम असलहे का प्रदर्शन करता दिख रहा है। फोटो वायरल होने के बाद बारादरी पुलिस ने नदीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बारादरी पुलिस 15 हजार के इनामी नदीम को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर को हुआ था बवाल 
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर शहर में प्रदर्शन कर रहे बवालियों ने पुलिस पर पथराव फायरिंग की थी। मामले में उसी दिन 10 मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने करीब 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। अब भी कई आरोपी भागे हुए हैं। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने साजिद सकलैनी, अल्तमस रजा, अफजाल बेग, नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान, नदीम और अदनान सकलैनी के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन्हीं में शामिल नदीम के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह असलहा का प्रदर्शन कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें