फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रातभर हंगामा... नहीं निकल सका अंजुमन जुलूस, सुबह छह बजे तक दोनों ओर डटे रहे लोग

Mon, 16 Sep 2024 11:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के जोगी नवादा में रातभर नारेबाजी और हंगामा हुआ। जिससे सोमवार सुबह छह बजे तक अंजुमन का जुलूस नहीं निकल सका। अब जुलूस आयोजकों की तरफ से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन
जोगी नवादा में रातभर डटे रहे लोग, फोर्स भी रही तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से इस बार ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जगतपुर में तो बिना बवाल निकल गया लेकिन जोगी नवादा में पेंच फंस गया। यहां से चार अंजुमन का जुलूस निकालकर मुख्य जुलूस में शामिल होना था लेकिन सारी कवायद धरी रह गई। जोगी नवादा से चार अंजुमन जुलूस मौर्य गली होकर निकालने के लिए एक पक्ष के लोगों ने काफी तैयारी की थी। 

विज्ञापन


डीजे भी मंगाया गया था लेकिन मौर्य गली के लोगों में इस पर सख्त एतराज जता दिया। रविवार शाम से ही भारी भीड़ दोनों और जम गई और पुलिस कभी एक तो कभी दूसरे पक्ष को समझाती रही। पूरी रात दोनों ओर से नारेबाजी, हंगामा और प्रदर्शन होता रहा लेकिन सुबह छह बजे तक नतीजा नहीं निकला। फिर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को घरों के अंदर कर दिया और अंजुमन जुलूस पीछे ही वापस हो गए। 

विज्ञापन

पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ था बवाल 
पिछले साल कावड़ यात्रा के दौरान एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जोगी नवादा में ऐसी ही स्थिति बनने पर लाठी चार्ज का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद उनका तबादला कर दिया गया। मौजूदा एसएसपी अनुराग आर्य ने इस बार बल प्रयोग से परहेज किया। पुलिस पर पानी फेंकने और धक्कामुक्की के बावजूद लाठी नहीं फटकारी गईं, जिसकी वजह से बवाल फिलहाल टल गया। अब जुलूस आयोजकों की तरफ से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। मौके पर अब भी पुलिस मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें