कोतवाली पहुंचे रजा एक्शन कमेटी के लोग
बरेली। सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष और उसके धर्मग्रंथ पर टिप्पणी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ ऑल इंडिया रजा कमेटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ऑल इंडिया रजा कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल लतीफ कई लोगों के साथ शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर पंकज पंत को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को जब वह कमेटी के ख्वाजा कुतुब स्थित मुख्यालय में मौजूद थे तभी दिलवर नाम के व्यक्ति ने उन्हें बताया कि ख्वाजा कुतुब निवासी धनंजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर मुस्लिमों और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इससे तमाम मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें आक्रोश है। इस पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को जेल भेजा जाएगा।