फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती : अब तक एसडीएम ने नहीं दी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे तो प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों के आय व मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्णय लिया। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई थी। कुछ एसडीएम अब तक जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 301 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। चयनित आवेदकों लिस्ट जारी होने के बाद शिकायतों का दौर शुरू हुआ। ज्यादातर आवेदकों के आय व मूल निवास प्रमाणपत्रों को लेकर सवाल उठे। इसके बाद सीडीओ ने सभी चयनित आवेदकों के आय व मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच के निर्देश दिए। इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में देने के लिए कहा है। सीडीओ के निर्देश पर एसडीएम ने इसकी जांच शुरू कर दी। कुछ एसडीएम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। जबकि, कुछ ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संबंधित एसडीएम से बात हो गई है। जल्द ही सभी की रिपोर्ट मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें