फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जल गए बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला नई बस्ती में झोंपड़ी में आग लगने से अंदर सो रहे 85 वर्षीय राम प्रसाद की जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में खड़ी बाइक और सारा सामान भी जल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

नई बस्ती में रहने वाले बुजुर्ग रामप्रसाद घर से कुछ दूर पशुशाला के पास बनी झोंपड़ी में सोते थे। बेटे पप्पू राठौर के मुताबिक झोंपड़ी में उनकी बाइक भी खड़ी रहती थी। रामप्रसाद बीड़ी पीने के आदी थे और ठंड से बचने के लिए झोंपड़ी में ही एक कोने में सुबह आग भी जला लेते थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे झोंपड़ी से आग की लपटें निकलते देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाने के साथ पप्पू को सूचना दी।
आग बुझाने की कोई कोशिश करने से पहले ही झोंपड़ी में खड़ी बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। तेज धमाके के साथ पेट्रोल टैंक फटने से पूरी झोंपड़ी लपटों से घिर गई। उन्होंने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। रामप्रसाद की आग की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें