फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के बाहर खेल रहा मासूम खुले नाले में गिरा, डूबने से मौत

Thu, 10 Sep 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (बरेली)। गांव कैनी इंचौर झूनानगर में बुधवार सुबह घर के सामने खेल रहा दो साल का मासूम नाले में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने नाले पर स्लैब न होने को मौत की वजह बताते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें मनाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव के तेजपाल ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे उनकी पत्नी अनारकली घर में खाना बना रही थीं। वह बेटे सुनील (2) के साथ चारपाई पर सो रहे थे। इसी बीच सुनील घर के बाहर खेलने चला गया। इस दौरान वह घर से आठ कदम दूरी पर बने पांच फुट गहरे नाले में गिर गया। डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त तेजपाल की मां कमला देवी वहां मौजूद थीं, लेकिन वह नेत्रहीन होने की वजह से सुनील को नाले में गिरते नहीं देख सकीं।
तेजपाल के भाई बीरेंद्र के किरायेदार राहुल ने जब सुनील का शव नाले में उतराता देखा तो परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें