अलीगंज। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव का पानी तेजपाल के घर से थोड़ी दूरी स्थित तालाब में आता है। जब तालाब भर जाता था तो पानी इधर-उधर बहने लगता था। इस कारण ग्राम प्रधान मुकेश दिवाकर ने दो साल पहले तालाब से लेकर रामलीला ग्राउंड के गेट से पांच मीटर आगे तक लगभग 400 मीटर लंबे नाले का निर्माण करवाया। बावजूद उसके ऊपर स्लैब आज तक नहीं पड़ सकी, जिसकी वजह से बच्चे की जान चली गई।
वहां से पानी का निकास भी बंद है। पानी निकास के लिए सड़क के नीचे पुलिया बनाई गई है, जिसका पानी टंकी परिसर की चहारदीवारी में भर जाता है। तेजपाल तीन भाई हैं, जिन पर कुल दो बीघा जमीन है। इसलिए परिवार चलाने के लिए तेजपाल मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां सोनम (6) व प्रीति (4) हैं। सुनील दोनों बहनों का इकलौता भाई था।