बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के दासपुर स्थित गोशाला के दो किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम ने 5.50 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया। सोमवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की समीक्षा बैठक में यह मामला उठने के बाद मंगलवार को मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने संबंधित अभियंता को एस्टीमेट में सुधार के निर्देश दिए हैं।
गोशाला प्रबंधन ने दो किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। गोशाला के पास से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। कनेक्शन के लिए जो एस्टीमेट बनाया गया उसमें ट्रांसफार्मर और 750 मीटर की लाइन व बिजली पोल के मूल्य को शामिल किया गया।
5.50 लाख रुपये का एस्टीमेट देखकर गोशाला प्रबंधन ने कनेक्शन से हाथ खींच लिए। मंडलीय समीक्षा बैठक में मामला उठने के बाद अब नए सिरे से एस्टीमेट बनाया जा रहा है। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि चूंकि कनेक्शन गोशाला का है। ऐसे में कम से कम का बजट का एस्टीमेट नए सिरे से बनाया जाए। संवाद