फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापरवाही बरतने पर संजय कम्युनिटी तालाब का ठेका निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लापरवाही बरतने पर संजय कम्युनिटी तालाब (दीनदयाल उपाध्याय सरोवर) का ठेका निरस्त कर दिया गया है। अब इस प्रोजेक्ट के लिए दोबारा रिवाइज्ड रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी परियोजना के संचालन, अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स और विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। कमिश्नर सभागार में आयोजित बैठक में कई परियोजनाओं पर चर्चा हुई। संजय कम्युनिटी तालाब को स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। सरोवर को पर्यटन और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया जाना है। इसमें फूड कोर्ट, पार्किंग, जॉगिंग ट्रैक, मल्टीलेवल, बोटिंग आदि कार्य होना है।
इसके संचालन और रखरखाव का जिम्मा फरवरी में मैसर्स मकसद बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था, लेकिन एजेंसी स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा तय शर्तों को पूरा नहीं कर सकी। इस कारण बोर्ड ने ठेका निरस्त करने का निर्णय लिया। बैठक में कमिश्नर ने मेजर और इंटरनल रोड की बहाली में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में द यार्ड कॉलोनी के ट्रांसफार्मर का मामला भी उठा। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता से जवाब तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें