फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रोफेसर की बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

दहेज में 25 लाख मांगने और अपहरण करने का आरोप भी लगाया

बरेली। रूहेलखंड विवि के एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर की बेटी ने दहेज की खातिर ससुराल वालों पर अपहरण करने और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने के संगीन आरोप लगाए हैं। युवती की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पवन विहार में रहने वाले रूहेलखंड विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. योगेंद्र की बेटी अनामिका की शादी 28 जून 2017 को खीरी में थाना मोहम्मदी के गांव गोकन निवासी तेज प्रताप सिंह से हुई थी। एफआईआर में अनामिका का आरोप है कि शादी के बाद ही पति तेज प्रताप, देवर विपिन, रामप्रताप और ननद रीता आदि दहेज में 25 लाख का प्लाट दिलाने की मांग करने लगे। दबाव बनाने के लिए उन्हें कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की। फिर 23 सितंबर 2020 की रात आठ बजे आरोपी उन्हें कार में बैठाकर निकले और रास्ते में हत्या की धमकी देकर मायके छोड़ गए। आरोप है कि 27 सितंबर को वह भाई के साथ बाइक पर हरूनगला की ओर जा रही थीं तो तेजप्रताप, विपिन, रामप्रताप व एक अज्ञात ने हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया। आगे आरोपियों की कार जाम में फंस गई, तब तक भीड़ जमा हो गई और आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। अनामिका की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें