फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी करेंगे रैली

Wed, 01 May 2024 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान होना है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। बृहस्पतिवार को अमित शाह बरेली में जनसभा करेंगे। वहीं आंवला के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रैली करेंगे। 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जनसभा करेंगे। हार्ट मैन रामलीला मैदान पर प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया। रैली व्यवस्था व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस पार्टी कार्यालय पर अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। रैली संयोजक रजनीकांत माहेश्वरी व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ के एम अरोरा, लोकसभा प्रभारी राकेश गुप्ता, एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी उपस्थित रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आएंगे शहर 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम दोपहर 11.50 बजे त्रिशूल एयरबेस आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। वहां से वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

राजनाथ आज बदायूं में
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को बदायूं संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से बदायूं के दातागंज जाएंगे। इसको लेकर अधिकारियों को मुस्तैद किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें