फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में देह व्यापार रैकेट चलवाने वाले अमीन को भेजा गया जेल, होटल मालकिन की तलाश

Thu, 29 May 2025 11:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इज्जतनगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमों ने मंगलवार शाम अमीन को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Brothel Racket - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में घर में देह व्यापार रैकेट चलवाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार अमीन को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान अमीन मनोज यादव का नाम प्रकाश में आया था। उसने यह मकान किराये पर दे रखा था। अमीन को जानकारी थी कि उसके मकान में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। इस मामले में पुलिस छह महिलाओं समेत आठ लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। इधर, होटल में देह व्यापार रैकेट चलवाने वाली होटल मालकिन ज्योति पटेल अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह इज्जतनगर पुलिस ने कर्मचारी नगर चौराहे के पास अमीन मनोज के घर में और संभव होटल में देह व्यापार रैकेट पकड़े गए थे। एक देह व्यापार रैकेट तो कर्मचारी नगर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था और पुलिस को खबर तक नहीं हुई। अमीन को अपने घर में देह व्यापार रैकेट चलने की पूरी जानकारी थी। अक्सर उसका यहां आना-जाना भी था। उसने अपना मकान बिहार के नीरज को किराये पर दे रखा था। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: डीएम हुए 'बीमार' तो जिला अस्पताल की खुली पोल, मरीज बनकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव होटल की मालकिन ज्योति पटेल भी रैकेट चला रही थी। यहां लड़कियों लाने का काम रेशमा नाम की महिला देखती थी। होटल में दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाई जाती थीं। पुलिस ने अमीन को तो जेल भेज दिया है, लेकिन रश्मि पटेल और रेशमा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अमीन के खिलाफ संबंधित विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें