फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम के दुश्मन हैं अमेरिका और इस्राइल : शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल, दोनों देश इस्लाम के दुश्मन हैं। इस्लाम का वजूद इन दोनों देशों को खटकता है। अमेरिका हमेशा जालिम इस्राइल का समर्थन करता रहा है। अगर अमेरिका इस्राइल को संरक्षण देना बंद कर दें तो व फलस्तीन और अरब देशों पर जुल्म ढाने की हिम्मत नहीं जुटा सकता।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि अमेरिका की बदकिस्मती है कि उसको ट्रंप जैसा राष्ट्रपति मिला। ट्रंप के नकारात्मक फैसलों से जाहिर होता है कि यह शख्स नासमझ है। ट्रंप के गलत फैसलों की वजह से अमेरिका अफरातफरी का माहौल है। इस्राइल की ओर से गाजा में कत्लेआम पर पूरी दुनिया खामोश है। ऐसा तो यहूदियों के साथ हिटलर ने भी नहीं किया था। संयुक्त राष्ट्र, अरब लीग और इस्लामी सहयोग संगठन भी तमाशा देख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें