फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहीद चौक पर फूंका कथावाचक प्रदीप मिश्रा का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कायस्थ समाज में रोष है। जिले में भी समाज के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। डीडीपुरम के शहीद चौक पर कथावाचक का पुतला फूंकते हुए बहिष्कार की मांग की। सभा में निर्णय लिया गया कि मंगलवार 17 जून को सुबह 11 बजे समाजजन दामोदर स्वरूप पार्क पर एकत्र होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। वहां मौजूद वक्ताओं ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त सृष्टि के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले न्याय के प्रतीक हैं। उन पर की गई अशोभनीय टिप्पणी न केवल धार्मिक आस्था का अपमान है, बल्कि समाज की गरिमा पर भी चोट है। इस अवसर पर चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद महाराज, उद्यमी डॉ. पवन सक्सेना, अंकुर किशोर सक्सेना, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, आलोक सक्सेना, आशीष सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें