यूपी के बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. बलबीर सिंह और विशिष्ट अतिथि एडीएसआईसी एवं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने किया।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में सबसे पहले एडीएसआईसी डॉ. सुबोध ने रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. सुबोध ने वहां उपस्थित लोगों को मौजूदा समय में रक्तदान का महत्व और जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से हमारा ही शरीर स्वस्थ रहता है।