फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के बीच अब नहीं होगी ‘भैंस वॉक’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलन क्लब में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अब वहां से भैंसें गुजरती हुई नजर नहीं आएंगी। नगर निगम ने संजय कम्युनिटी हॉल और एलन क्लब के बीच स्थित तालाब के दोनों रास्ते बंद करा दिए हैं। इसको लेकर बुधवार को तमाम डेयरी संचालकों ने विरोध भी किया लेकिन निगम अफसरों ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन

संजय कम्युनिटी हॉल और एलन क्लब के बीच नगर निगम का तालाब है। सिकलापुर, कालीबाड़ी समेत आसपास के डेयरी संचालक दिन में अपनी भैंसों को यहीं छोड़ देते हैं। इसके बाद जब ये भैंसे निकलती हैं तो सिविल लाइंस में जाम लगता है। कई बार तो एलन क्लब में चल रहे कार्यक्रम के बीच ही डेयरी संचालक इन्हें लेकर निकलने लगते हैं, जिसके चलते आयोजकों को बड़ी खराब स्थिति का सामना करना पड़ता है। अब स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम इस तालाब के सौंदर्यीकरण और यहां एसटीपी लगाने की योजना बना रहा है। इसके चलते ही मंगलवार को नगर निगम ने हिंद सिनेमा के पीछे वाली रोड से तालाब को जाने वाला रास्ता बंद करा दिया। बुधवार को एई सुशील सक्सेना टीम के साथ जेसीबी लेकर एलन क्लब वाला रास्ता भी बंद कराने पहुंचे। इसके विरोध में डेयरी संचालक वहां जमा हो गए और कहने लगे कि 90 साल से यहां भैंसें पानी पीने आती हैं। उन लोगों का निगम से कोर्ट में विवाद भी चल रहा है, जिसमें 15 जुलाई की तारीख लगी है। इस पर निगम टीम ने पुलिस बुला ली और सख्ती करके रास्ते को जेसीबी से खुदवा दिया। डेयरी संचालक नगर आयुक्त से मिलने निगम भी पहुंचे लेकिन उन्होंने भी साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें