फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर आया नीलगाय का झुंड, पलटने से बची जनसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टिसुआ स्टेशन के पास तेज गति से गुजर रही जनसेवा एक्सप्रेस पलटने से बच गई। ट्रैक पर नीलगाय का झुंड देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। अचानक रुकने से ट्रेन पटरी से उतरते-उतरते बच गई। हालांकि एक नीलगाय फिर भी चपेट में आ गई। वहीं बर्थ से गिरकर कई यात्री चोटिल हो गए। करीब एक घंटे तक डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे अमृतसर से दरभंगा जनसेवा एक्सप्रेस टिसुआ स्टेशन के पास तेज गति से गुजर रही थी। यह ट्रेन जंक्शन से चलकर मैगलगंज में रुकती है। स्टेशन के पास ड्राइवर को नील गाय का झुंड पटरियों पर दिखा, ड्राइवर ने हार्न देकर गायों को हटाने की कोशिश की। न हटने पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, लेकिन तब तक एक गाय इंजन की चपेट में आ गई थी। अचानक रुकने के कारण ट्रेन पटरी से उतरते उतरते बची। वहीं कोच में बैठे कई यात्री बर्थ पर गिरकर चोटिल हो गए। ड्राइवर ने इंजन के पहियों में फंसे शव के चीथड़ों को निकाला। एक घंटे तक बरेली लखनऊ डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा। जंक्शन से चलने वाली नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ियों छोटे-छोटे स्टेशनों पर रोक दी गईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलपुर कटरा के बीच कई बार नील गायों के झुंड ट्रेनों से टकरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें