फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : प्रेम विवाह के पांच माह बाद महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बा के मोहल्ला सराय खाम की एक महिला ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने एवं दुष्कर्म का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि पांच माह पूर्व थाना खजुरिया जिला रामपुर के एक गांव निवासी ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फांस लिया और उसे घर से लेकर चला गया। उसने थाने में शिकायत की तो समाज के लोगों ने उसकी बेटी का युवक के साथ ही निकाह करा दिया। दो महीने तक सही रही। इसके बाद उसके पति, सास आदि का व्यवहार बदल गया। उसके बाद पांच लाख रुपये नकद एवं एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीटकर प्रताड़ित किए जाने लगा। उस दौरान उसका गर्भपात हो गया। इस बीच उसके देवर और नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष मीरगंज प्रवेंद्र पंवार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें