फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : युवक ने तोड़वाया युवती का रिश्ता, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोपी युवक मोहित पर रिश्ता तोड़वाने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को युवक ने उससे छेड़खानी की। इसके बाद वह घर पहुंचकर इसकी शिकायत परिजनों से की। शिकायत पर युवक क परिजन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उसके अगले दिन 24 अक्तूबर को परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया, जिसकी गोदभराई की रस्म चल रही थी। इस बीच आरोपी मौके पर पहुंचकर अनाप-शनाप बातें कहकर युवती का रिश्ता तोड़वा दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती व उसके परिजनों से मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबली सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें