फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी-एनटीपीसी बवाल को लेकर जंक्शन पर रहा अलर्ट

विज्ञापन
जंक्शन पर चेकिंग करती जीआरपी - संवाद
विज्ञापन
बरेली। आरआरबी-एनटीपीसी बवाल को लेकर शुक्रवार को जंक्शन और सिटी स्टेशन पर हाई अलर्ट रहा। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाशी ली गई। उनके सामान की भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड के रिजल्ट को लेकर हल्लाबोल के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने देश भर में आंदोलन की चेतावनी दी तो केंद्र सरकार ने उनकी मांगें पूरी कर दीं। इसके बावजूद छात्रों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के तहत सुबह से ही बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ मुस्तैद रही। इस दौरान खासतौर से युवाओं की चेकिंग की गई। इसके अलावा संदिग्धों और उनके सामान की चेकिंग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें