फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार प्रदेशों से मिली 515 अपराधियों की एलबम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में अंधेरे में तीर मार रही पुलिस को चार राज्यों से 515 अपराधियों की एलबम मिली है जो पूर्व में गोल्डी व इसी तरह के गैंग के साथ जुड़े रहे हैं। बरेली पुलिस की टीम इसमें से युवा बदमाशों की छंटाई कर रही है जो जमानत पर हैं।
विज्ञापन

अभिनेत्री के घर हमले के मामले में जांच कर रही टीम के एक अधिकारी ने बताया कि बरेली पुलिस ने इस तरह के गैंग की सक्रियता वाले राज्यों की पुलिस से जानकारी मांगी थी। इस कड़ी में पंजाब-राजस्थान से 335 और हरियाणा व दिल्ली से 180 अपराधियों के फोटो की एलबम मिली है। इसमें इन अपराधियों की वास्तविक स्थिति व सक्रियता का ब्योरा भी दर्ज है। अब टीम जांच में जुटी है कि कहीं इन्हीं में से किसी अपराधी को तो गिरोह ने घटना के लिए तय नहीं किया गया था। इस लिहाज से जमानत पर छूटे युवा अपराधियों का डाटा निकाला जा रहा है। संदिग्ध चिह्नित कर इनकी कद काठी बाइक सवारों से मिलाने के बाद लोकेशन निकाली जाएगी। ब्यूरो
-
आसपास के एटीएम से लिया डाटा
- एक अधिकारी के मुताबिक चौपुला बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व आसपास के एटीएम से फुटेज और ट्रांजेक्शन डिटेल ली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि अगर भाड़े के शूटर थे तो घटना के तुरंत बाद कैश निकाला गया होगा जो ऑनलाइन ट्रांसफर भी हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें