फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कर्मचारी नगर, बटलर प्लाजा और जीआईसी इंटर कॉलेज के आसपास अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानदारों और टीम के कर्मियों के बीच बहस हुई।
विज्ञापन

कब्जे हटाने की शुरूआत बटलर प्लाजा के सामने से शुरू हुई। सड़क के किनारे ठेले लगे थे और वाहन फंस रहे थे। टीम ने ठेलों के सामान और सड़क पर रखे काउंटर जब्त कर लिए। कुछ दुकानदार टीम से भिड़ने लगे। बहसबाजी हुई लेकिन टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी। जीआईसी इंटर कॉलेज के निकट फुटपाथ और सड़क पर टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती दिखाई तब अवैध कब्जे हट सके। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि अभियान के तहत अतिक्रमण हटाकर 55 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें