फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली हवाई अड्डे पर उतरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ऐन वक्त पर बदला कार्यक्रम, हेलीकॉप्टर से रामपुर गए

Wed, 08 Oct 2025 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को बरेली हाईवे अड्डे पर चेंजओवर किया। यहां उनका सपा सांसद समेत पांच नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह निजी हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए गए। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्राइवेट वायुयान से बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बरेली हाईवे अड्डे पर पहुंचे। यहां चेंजओवर करने के बाद वह निजी हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए चले गए। हालांकि मंगलवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव का बरेली से रामपुर के लिए सड़क मार्ग से जाना प्रस्तावित था। ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम बदल दिया गया। 

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्राइवेट वायुयान से बरेली हवाई अड्डे पर उतरे। यहां आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और जिले के दोनों सपा विधायक ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से शहर का हाल भी जाना। इसके बाद वह बरेली एयरपोर्ट से निजी हेलीकॉप्टर से रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर गए।

हवाई अड्डे के बाहर जुटे सपाई 
अखिलेश यादव के आगमन पर बरेली हवाई अड्डे के बाहर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा। भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बता दें कि अखिलेश यादव अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सपा आजम खां से मिलने रामपुर गए हैं। आजम खां हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें