सपा प्रमुख अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद आजम खां से जेल में मुलाकात करने रामपुर पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश सुबह हेलीकॉप्टर से त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य उनका स्वागत करेंगे।