फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आकांक्षा सिंह ने नेपाल में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की आकांक्षा सिंह ने नेपाल की राजधानी काठमांडो में आयोजित पांचवीं माउंट एवरेस्ट डांस म्यूजिक और डांस स्पोर्ट्स चैंमियनशिप-2025 में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बरेली और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर स्थित एक डांस स्टूडियो में डांस टीचर के रूप में कार्यरत आकांक्षा सिंह दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित किया है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। यह प्रतियोगिता 11-12 जून को राष्ट्रीय नाचघर ऑडिटोरियम, काठमांडो में आयोजित की गई।
नेपाल डांस स्पोर्ट्स महासंघ और साउथ एशियन फेडरेशन फॉर ऑल स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत सहित कई देशों ने भाग लिया। भारत की ओर से 75 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेने गया था, इसका नेतृत्व डांस स्पोर्ट्स इंडिया एसोसिएशन बरेली यूनिट की अध्यक्ष मनदीप कौर और सचिव आशीष मिश्रा ने किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने ओवरऑल चैंपियन कप अपने नाम किया। आकांक्षा की इस जीत के साथ उनका चयन आगामी एशियन डांस स्पोर्ट्स कप-2025 थाईलैंड के लिए कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें