इन सांसदों ने भी दिए सुझाव
एटा के सांसद देवेश शाक्य ने कासगंज से बदायूं होते हुए दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा शुरू करने, एटा-कासगंज रेल लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा करने और कासगंज में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की। मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा ने रोशनपुर और पीपलसाना रेलवे स्टेशनों पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई। अल्मोड़ा के सांसद संजय जोशी के प्रतिनिधि ने टनकपुर रूट की ट्रेनों को बनबसा में ठहराव देने और जनशताब्दी एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव की मांग की।
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने कालिंदी एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाने, कायमगंज स्टेशन पर फेसिंग कराने का सुझाव दिया। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने काठगोदाम-मथुरा के बीच नियमित ट्रेन का संचालन करने की मांग की। आगरा फोर्ट का संचालन शुरू होने में देरी को लेकर भी सवाल किए। मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाने और राया व मुरसान स्टेशनों पर फुटओबर ब्रिज बनाने की मांग की।