फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बरेली होते हुए दो दिन में गुजरेंगी 14 विशेष ट्रेनें, सभी में मिल रहे कंफर्म टिकट

Sat, 23 Nov 2024 10:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शुक्रवार को रेलवे ने 23 नवंबर को चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों की सूची जारी की है। यह सभी ट्रेनें बरेली होते हुए गुजरेंगी। इन सभी में कंफर्म टिकट भी मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं विशेष ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। हालांकि, अब भी अप-डाउन 30 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चल रही हैं। शनिवार और रविवार को बरेली होते हुए लंबी दूरी की 14 विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। इन सभी का जंक्शन पर ठहराव है। राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन को बरेली सिटी स्टेशन पर भी ठहराव दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में मिल रहे कंफर्म टिकट 
बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनों में 05046 राजकोट-लालकुआं, 05566 सरहिंद-सहरसा, 04022 आनंद विहार-सीतामढ़ी, 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार, 04032 आनंद विहार-सहरसा, 04006 दिल्ली-जयनगर, 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 04068 दिल्ली-दरभंगा, 04067 दरभंगा-दिल्ली, 04313 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार, 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 05582 आनंद विहार-दरभंगा और 05228 अंबाला—सहरसा विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों में आसानी से कंफर्म टिकट भी मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस बहाल
समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन पर 25 दिन के ब्लॉक के दौरान निरस्त की गई 15212/11 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को रेलवे ने बहाल कर दिया है। 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को 23, 26, 30 नवंबर और तीन, सात, 10 व 14 दिसंबर के लिए निरस्त किया गया था। 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को ब्लॉक के कारण 25, 28 नवंबर और दो, पांच, नौ दिसंबर के लिए निरस्त किया गया था। अब इन तारीखों में इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें