रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद रेलवे ने बरेली-रामपुर रेल मार्ग के बीच ट्रेन संचालन बंद कर दिया, जिससे इस रूट से दिल्ली-लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेनें चनेहटी, चंदौसी मुरादाबाद होते हुए दिल्ली के लिए चलीं। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी मुरादाबाद से चंदौसी, चनेहटी होते हुए लखनऊ की तरफ गईं। इससे बरेली उतरने वाले यात्री चनहेटी (कैंट) स्टेशन पर उतरे, जिससे यहां काफी भीड़ भाड़ रही। लोग यहां से ऑटो, टेंपो से सवार होकर शहर में आए। वहीं कई लोग लखनऊ दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए शहर से ऑटो, टेंपो से चनहेटी स्टेशन पर पहुंचे। इससे ऑटो, टेंपो वालों की खूब इनकम हुई।
अप लाइन की ये ट्रेनें चनहेटी से चंदौसी, मुरादाबाद होते हुए गईं दिल्ली
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
15909 अवध असम एक्सप्रेस
13429 मालदा टाउन एक्सप्रेस
13151 सियालदाह एक्सप्रेस
04405 एसी स्पेशल
15209 जनसेवा एक्सप्रेस
13119 दिल्ली सियालदाह एक्सप्रेस
डाउन लाइन की ये ट्रेनें मुरादाबाद, चंदौसी चनेहटी होते हुए गईं लखनऊ
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
12429 मोरध्वज एक्सप्रेस
15654 गुवाहाटी एक्सप्रेस
13152 सियालदाह एक्सप्रेस
15910 अवध आसाम एक्सप्रेस
14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
12392 श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस
13006 जनसेवा एक्सप्रेस
12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस
हादसे के बाद भेजी गई अलीगढ़ पैसेंजर रामपुर
हादसे की सूचना मिलते ही अलीगढ़ जाने को तैयार खड़ी अलीगढ़ पैसेंजर को रामपुर के लिए रवाना किए जाने की सूचना प्रसारित की गई। अचानक ट्रेन रद किए जाने की सूचना पर अलीगढ़ जाने वाले यात्री हंगामा करने लगे। बाद में जब उन्हें पता चला की अलीगढ़ पैसेंजर रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के यात्रियों को लाने के लिए भेजी गई है। तब यात्री शांत हुए।
रद ट्रेनों की सूची
काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर
सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर
लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर
रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर
मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर
काशीपुर-मुरादाबाद पैसेंजर
हेल्पलाइन नंबर
रेलवे-101
बीएसएनएल- 1072, 05812558161, 05812558162
हापुड़-01222305326
मेरठ- 0121-2401215
नई दिल्ली- 011-23341074, 23342954
दिल्ली- 011-23962389, 23967332
निजामुद्दीन- 011-24359748
मुरादाबाद- 1072
बरेली- 0581-2558161, 2558162
लखनऊ- 09794830975, 05222-37677