फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विरोध के बाद बीडीओ को हटाया, दोबारा जांच करने पहुंची टीम

Sun, 27 Oct 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। ब्लाॅक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत खेड़ा व ताजपुर नवदिया में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता के आरोप में ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में जोरदार विरोध के बाद शनिवार को बीडीओ को हटा दिया गया। उनकी जगह भुता से विजय शंकर मणि को भेजा गया है। कार्रवाई को लेकर शनिवार को भी सभी ब्लॉक कार्यालयों पर प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर शिकायत ग्रामीणों ने दर्ज कराई थी। परियोजना अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी दीपराज सिंह और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के एई की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई गई।

कमेटी ने 15 अक्तूबर को मौके पर पहुंचकर जांच की। अनियमितताएं मिलने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। इसके बाद बीडीओ ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से ही ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आलमपुर जाफराबाद और शुक्रवार को सभी ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कई जगह प्रदर्शनकारियों ने ताले जड़ दिए। शनिवार को भी ब्लॉक कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आए प्रशासन ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी भगवान दास को हटा दिया। इसके साथ ही डीसी मनरेगा हबीब अंसारी, योगेंद्र कुमार भारती व अन्य अधिकारी जांच के लिए दोनों ग्राम पंचायतों में पहुंचे।
विधायक को सौंपा ज्ञापन
बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा शनिवार को आलमपुर जाफराबाद में धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। विधायक ने जल्द मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

जरूरी काम से कार्यालय पहुंचने वाले हुए परेशान

नवाबगंज। कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भी ब्लॉक कार्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। शनिवार को नवाबगंज, भदपुरा, मझगवां ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने ताले डाल दिए। मीरगंज, बहेड़ी सहित अन्य जगह भी प्रदर्शन किया गया। इस वजह से कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। जरूरी काम से यहां आने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें