फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में पाकिस्तानी महिला के बाद एक और फर्जी शिक्षक बर्खास्त, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

Sat, 18 Jan 2025 11:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पाकिस्तानी शुमायला खान के बाद एक और शिक्षक को बर्खास्त किया गया है। शिक्षक ने टीईटी की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पाकिस्तानी शुमायला खाने के बाद फर्जी शिक्षक का एक और मामला सामने आया है। टीईटी की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षक को बर्खास्त कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला शेरगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सीहोर का है। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने बताया कि शेरगढ़ के गांव सीहोर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक कमल सिंह की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 की मार्कशीट कूटरचित पाई गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। 

पाकिस्तानी शुमायला की कहानी: जिसने फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी, अब होगी वेतन की वसूली; मां भी थी शिक्षक
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सीहोर में 14 अगस्त 2014 को बतौर सहायक अध्यापक कमल सिंह को नियुक्त किया गया था। तभी से वह वहां कार्यरत था। शासन एवं जिला स्तर से जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। इधर, थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

फर्जीवाड़ा कर पाकिस्तानी महिला बनी थी शिक्षक 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी हासिल कर लेने वाली पाकिस्तानी महिला शुमायला खान को बर्खास्त करने के साथ ही फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाकर नागरिकता छिपाई और नौकरी भी पा ली थी।
विज्ञापन

जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर तीन अक्तूबर 2024 को उसे निलंबित कर दिया गया था। वह 2015 से प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थी। अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। विभाग ने वेतन वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें