गुलड़िया। गौरी शंकर मेले में मेला देखने आई एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दी। महिला के परिजनों ने युवक को खूब पीटा। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य घटना में मेले में ही झूले पर पैसों को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
गौरीशंकर मेले में बृहस्पतिवार दोपहर काफी रौनक थी। इसी दौरान मीना बाजार में कुछ मनचले भी पहुंच गए। इलाके की एक गांव की महिला कुछ सामान खरीद रही थी। एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। यहां उसकी पिटाई के बाद आई पुलिस आरोपी युवक समेत दो को थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। दूसरे मामले में झूले वाले ने राजपुर कलां के पिंटू को लोहे की राॅड से पीट दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को चौकी में बैठा लिया और मेले में सभी झूलों को बंद करा दिया। संवाद