परियोजना का उद्घाटन करते विधायक डीसी वर्मा
मीरगंज। दिजोड़ा नदी के कटान से प्रभावित करनपुर गांव में कटान निरोधक काम पूरा हो गया है। इससे ग्रामीणों में राहत की सांस ली है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बाढ़खंड की ओर से करनपुर गांव में दिजोड़ा नदी के किनारे कटान रोकने के लिए 4.99 करोड़ की लागत से कार्य पूरा हो गया है। परियोजना पूर्ण होने के बाद बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, गन्ना समिति के चेयरमैन तेजपाल फौजी, मंडल अध्यक्ष अजयवीर, जवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि यह परियोजना करनपुर गांव को नदी के कटान से सुरक्षित रखने में मदद करेगी, जिससे किसानों की जमीन की रक्षा होगी। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताया। संवाद