फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST-2: जीएसटी की दरों में बदलाव से 11 फीसदी तक सस्ती होंगी दवाएं, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Sat, 20 Sep 2025 01:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जीएसटी की नई दरें लागू होने पर दवाएं 4.77 से 11.02 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी। यह जानकारी केमिस्ट एंड ड्रग्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने दी है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी थोक-फुटकर विक्रेताओं को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
दवा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी-2 लागू होने पर 22 सितंबर से दवाएं 4.77 से 11.02 फीसदी तक सस्ती होंगी। 22 सितंबर से पहले बनी दवाओं पर भी कर की नई दरें लागू होंगी और एमआरपी पर छूट मिलेगी। जब नई खेप बाजार में आएगी तो उसकी एमआरपी का निर्धारण नई दरों के मुताबिक होगा। इससे रोगियों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलने वाली है। इस संबंध में बरेली में शुक्रवार को यूपी केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन के महासचिव सुरेश गुप्ता ने जिला ईकाई के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। अन्यथा की स्थिति में स्टॉकिस्ट स्वयं जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रग्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के सभी थोक-फुटकर विक्रेताओं को इसकी जानकारी दी जा रही है। बताया कि अभी जिन दवाओं पर जीएसटी 18 फीसदी है, नई व्यवस्था के तहत उस पर सिर्फ पांच फीसदी कर लगेगा। इस तरह एमआरपी में 11.02 फीसदी का अंतर आएगा। कुछ दवाओं पर जीएसटी की दरें पांच व 12 फीसदी के बजाय शून्य कर दी गई हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- UP: 11 सितंबर की रात... अकेले बाइक से रेकी करने गया था रामनिवास, इस बात से खफा होकर गैंग लीडर ने भगाया; खुलासा
विज्ञापन


इस तरह दवाओं कीमतों में आएगी गिरावट 
बाजार में सांस और खांसी के रोगियों के बीच मोंटेल्यूकास्ट एसेब्रोफाइलीन टेबलेट की सर्वाधिक मांग रहती है। 12 फीसदी जीएसटी के साथ इसके 10 गोलियों की कीमत 289 रुपये है। अब इस पर जीएसटी शून्य की गई है। 22 सितंबर से यह 270.93 रुपये की बिकेगी। आयब्रूप्रोफेन पैरासिटामॉल की एक गोली 2.53 के बजाय 2.37 रुपये की बिकेगी। 

एंटीबायोटिक दवा ऑगमेंटिन 625 एमजी एक टेबलेट 20.84 के बजाय 19.53, एसिडिटी (गैस) रोगियों के लिए पेंटाप्राजोल एंड डोमपेरिडॉन की एक टेबलेट 12.08 के बजाय 11.32 रुपये की बिकेगी। 32 रुपये की बिकने वाली नॉरमोज टेबलेट 22 सितंबर से 28.40 रुपये की बिकेगी।

इन दवाओं भी घटेगी कीमत 
बच्चों की मॉलिश में काम आने वाला ओलिव ऑयल 200 मिलीग्राम बाजार में 449 रुपये का है। इस पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 फीसदी की गई है। अब इसकी कीमत 399 रुपये होगी। पुराने दर्द में काम आने वाला 354 एमजी का रिटाला कैप्सूल 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ 36.46 रुपये का है। अब यह 32.4 रुपये का हो जाएगा। हृदय रोगियों के बीच ट्राइमेटाजिल टेबलेट की सर्वाधिक मांग रहती है। बाजार में यह टेबलेट 19.16 रुपये की है। इसकी कीमत अब 17.96 रुपये रह जाएगी।

जीएसटी में पंजीयन और पक्के बिल से कारोबार करेंगे व्यापारी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को नरियावल स्थित एक रिसॉर्ट में हुई। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा ने जीएसटी पंजीकरण समेत पक्के बिल से कारोबार की अपील की।
विज्ञापन

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने डिजिटल मनी अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने नगर निगम की ओर से कॉमर्शियल प्रतिष्ठान से टैक्स वसूली के अलावा अन्य टैक्स पर आपत्ति जताई। मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने छोटे व्यापारी और कर्मकार को संगठन से जोड़ने के लिए कहा। अंजनी गुप्ता और महावीर जायसवाल के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर उनका स्वागत हुआ। यहां धर्मवीर जायसवाल, गौरी शंकर खंडेलवाल, कपिल अग्रवाल, मनमोहन सब्बरवाल, श्याम मिठवानी, अनुज पांडे, लकी मोगा, ईशान गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें