फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल सहमति संबंध में रहने के बाद धर्म बदलकर प्रेमी सुरजीत से की शादी

Sun, 02 Nov 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। पांच वर्ष तक सहमति संबंध में रहने के बाद मुजफ्फरनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को धर्म बदलकर प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बहरुआ निवासी सुरजीत गौतम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गया था। यही उसकी मुलाकात नेहा से हुई। दोस्ती जल्द ही प्रेम में बदल गई। नेहा के परिवार वाले सख्त थे। वह शादी के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे में दोनों रुद्रपुर चले गए। यहां दोनों पिछले पांच वर्षों से साथ रहते थे।
शनिवार को उन्होंने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। एक वीडियो में वह फेरे लेते दिख रहे हैं। नेहा ने बताया कि उसने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। अब उसका नाम नेहा कुमारी है। कहा कि उसकी मां किसी के साथ चली गई। इसके बाद पिता उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। नेहा ने बताया कि उसे परिवार वालों से जान का खतरा है। ऐसे में उसे सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें