फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद जागा सूदखोर.. 25 हजार की उधारी का दो लाख रुपये मांगा ब्याज

विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पिता-पुत्री को धमका रहा सूदखोर, सुभाषनगर पुलिस कर रही जांच

बरेली। मोहल्ले में रहने वाला सूदखोर सुभाषनगर निवासी गीता देवी और उनके पिता बसंत कुमार पर ब्याज के दो लाख रुपये बकाया बताकर धमका रहा है। एसएसपी कार्यालय में हुई शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गीता देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली की पंजाबी बाग कालोनी में रहकर मेहनत मजदूरी करती हैं। वर्ष 2013 उनके पिता बसंत कुमार ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। 30 अगस्त 2013 को उनके पिता ने आरोपी को रुपये वापस कर दिए। रुपये लेने या लौटाने के दौरान ब्याज की कोई बात नहीं की गई। अब आठ वर्ष बीतने के बाद आरोपी ने उन्हें और उनके पिता को अचानक परेशान करना शुरू कर दिया है। वह उन लोगों से 25 हजार रुपयों का ब्याज दो लाख रुपये मांग रहा है।

दबंग और पुलिस वालों से कराए जाते फोन

गीता ने आरोप लगाया है कि सूदखोर रुपये वसूलने के लिए उन्हें एक पुलिसकर्मी और दबंग लोगों से फोन कराकर धमकियां दिलवाता है। इस वजह से उनके पिता अपनी रिश्तेदारी में छपकर रह रहे हैं और यहां आने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश त्यागी ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें