फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनभर धूप और उमस के बाद बरस पड़ी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिनभर धूप और उमस के बाद शुक्रवार रात नौ बजे दस मिनट की बूंदाबांदी ने शहरवासियों को राहत दी। मौसम विशेषज्ञ ने अब चार दिन बाद अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा संग बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह धूप के साथ हुई। दोपहर में हल्के बादल छाए पर तेज हवा ने उन्हें टिकने नहीं दिया। उष्मीय विकिरण से उमस हावी रही। लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से चार डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को बादलों का जमावड़ा शुरू हुआ। रात में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 92 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

मौसम इनपुट
37.0
28.1
धूप निकलेगी। हल्के बादल छाएंगे। रिमझिम के आसार हैं।
सूर्योदय 5:31
सूर्यास्त 7:07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें