फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लंबे समय बाद दिखा बैंडेड करैत सांप, कोबरा से भी ज्यादा होता है विषैला

Fri, 26 Jul 2019 06:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बैंडेड करैत सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट में ‘बैंडेड करैत’ सांप दिखाई दिया है। कोबरा से ज्यादा बिषैले पीली-काली धारी वाले इस सांप को पसियापुर के ग्रामीणों ने देखा तो उसकी तस्वीर दूर से अपने मोबाइल से ले ली। तस्वीर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने बताया कि यह सांप अब से 15 साल पहले दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में दिखाई पड़ा था। 

विज्ञापन


मैलानी रेंज की महुरेना बीट और बांकेगंज से तीन किलोमीटर दूर पसियापुर गांव से सटे जंगल किनारे गुरुवार दोपहर बच्चे और महिलाएं बकरियां चरा रहे थे। अचानक उन्होंने यह सांप देखा जो दूसरे सांप को निगल रहा था। चरवाहों ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण जमा हो गए। कुछ युवकों ने सांप की तस्वीर भी ली। शोर मचाने पर सांप तेजी से रेंगकर जंगल के अंदर झाड़ियों में चला गया। 

गांव वालों ने सूचना फॉरेस्टर मोहम्मद उमर और राजेंद्र वर्मा को दी। बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने वन कर्मियों की ओर से भेजी गई तस्वीर देखकर बताया कि यह बैंडेड करैत सांप है। सांप पर पीली और काली गोल धारियां बनी थीं। उप निदेशक के अनुसार यह सांप कोबरा और वाइपर की तरह बेहद विषैला होता है। इसकी प्रजाति को दुधवा टाइगर रिजर्व में सांपों की सूची में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें