तीसरे मैच में अफसार रहे प्लेयर ऑफ द मैच
तीसरे मैच में एनर्जेटिक लीगल फाइटर्स ने बैटिंग करते हुए आठ ओवर में छह विकेट पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई लीगल पॉवर स्ट्राइकर ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से मैच जीत लिया। 31 रन व दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लेने वाले अफसार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
किलर इलेवन ने जीता मैच
चौथे मैच में किलर इलेवन ने बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 74 रन बनाए। टीम के जुनैद ने नॉट आउट 27 रन बनाए। जवाब में किलर इलेवन ने मैच 25 रन से जीत लिया। इसमें किलर इलेवन के जुनैद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया व बरेली बार एसोसिएशन की ज्वाइंट सेक्रेट्री चमन आरा ने पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्य अतिथि बार कौंसिल सदस्य शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने विजेता टीम को 1200 रुपये व प्लेयर ऑफ मैच को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वर्तमान सदस्य व पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को टॉस उछाल के मैच की शुरुआत कराई।