उर्स को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी दो घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 30 और 31 अगस्त को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे और दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी दोपहर एक बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएं। इसके लिए बेहतर होगा कि रात में आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास के बरात घरों या अन्य स्थानों पर ठहरें।
परेशानी हो तो इस नंबर पर करें कॉल
0581-29904450
112
दो दिन बंद रहेगा पुराना बस अड्डा
उर्स के कारण 30 और 31 अगस्त को पुराना बस अड्डा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में इस संबंध में परिवहन निगम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उर्स के दौरान इन्हीं दो दिन जायरीन उमड़ेंगे और इन्हीं दो दिन परीक्षा भी होनी है।
रोडवेज ने कमर कसी, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
उर्स और पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने कमर कस ली है। रेलवे भी उर्स और परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली सिटी-काशीपुर, बरेली सिटी-पीलीभीत, सहारनपुर-लखनऊ, बरेली-लखनऊ समेत तीन दिनों 13 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। रोडवेज चारों डिपो में 80 अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही 60 बसों के फेरे भी बढ़ाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- जायरीन का ज्यादा दबाव सीबीगंज, मिनी बाइपास, चौपुला, पटेल चौक, नॉवल्टी, कोहाड़ापीर पर होगा। इस रूट पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक जाने-आने के लिए रेलवे स्टेशन, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, श्यामगंज फ्लाईओवर, ईंट पजाया, डेलापीर, बैरियर-टू, विलयधाम होते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। छोटे वाहनों के लिए यह रूट खुला रहेगा।
- सेटेलाइट बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक जाने-आने के लिए सेटेलाइट, गांधी उद्यान, विकास भवन, श्यामगंज पुल, ईंट पजाया, डेलापीर का रूट खुला रहेगा।
- रेलवे स्टेशन व सेटेलाइट बस अड्डे पर रात में आने वाले अभ्यर्थी रात में ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर रात्रि विश्राम करें।
- बदायूं की ओर से छोटे वाहनों से आने वाले परीक्षार्थी रामगंगा पुल पार कर लाल फाटक होते हुए कैंट, गांधी उद्यान होते हुए परीक्षा केद्रों तक पहुंच सकेंगे।
- लखनऊ की ओर से आने वाले परीक्षार्थी रजऊ तिराहे से सेटेलाइट, गांधी उद्यान होते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे।
- रामपुर की ओर से रोडवेज बसों और छोटे वाहनों से आने वाले अभ्यर्थी सीबीगंज स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए झुमका तिराहे से होते हुए जा सकेंगे। अन्य केंद्रों के परीक्षार्थी झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, बिल्वा पुल, विलयधाम होकर अपने परीक्षा केंद्रों तक जा-आ सकेंगे।
हेल्पलाइन नंबर जारी
आरएसी ने जायरीनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए मौलाना अदनान रजा ने बताया कि मुसीबत में कोई भी जायरीन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। जायरीनों के लिए 8532812505, 8218330686, 8273236606, 8273325545, 9756666161, 9319138675, 9759568411, 9910852021, 8630363307, 8126873292, 8279795853, 9458736166, 9927668313, 8077625009, 7999700376 आदि नंबर जारी किए गए हैं। कॉल करने वाले की हरसंभव मदद की जाएगी।