फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटाई में पड़ सकता है बीसीए का अतिरिक्त सेक्शन

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के बीसीए विभाग में मांगा गया अतिरिक्त सेक्शन खटाई में पड़ सकता है। इसका कारण बन रहा है अप्रूव शिक्षकों की संख्या कम होना। शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम पहुंची। अतिरिक्त सेक्शन के लिए जरूरी मानक देखे। सूत्रों की माने तो अन्य मानक ठीक मिले, लेकिन अप्रूव शिक्षकों की संख्या पूरी नहीं मिली। हालांकि निरीक्षण रिपोर्ट पर विवि का पैनल निर्णय लेगा कि कॉलेज को अतिरिक्त सेक्शन दिया जाए कि नहीं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज ने बीसीए विभाग और पीजीडीसीए में अतिरिक्त सेक्शन की मांग की है। शुक्रवार को विवि के डॉ. एसएस बेदी और जामिया हमदर्द के प्रोफेसर डॉ. फैसल तनवीर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। लाइब्रेरी, कक्षा, कंप्यूटर देखे। यह सब ठीक मिले। हालांकि शिक्षकों की संख्या पूरी नहीं मिली। एक सेक्शन में विश्वविद्यालय से अप्रूव चार शिक्षक होने चाहिए। इसमें अतिथि शिक्षकों की गिनती नहीं की जाती। सूत्रों की माने तो पीजीडीसीए और बीसीए को मिलाकर कुल पांच शिक्षक ही विवि से अप्रूव हैं। अब यह पेंच अतिरिक्त सेक्शन में गले की फांस बन सकता है। मानक पूरे न होने की दशा में कॉलेज को अतिरिक्त सेक्शन मिलना मुश्किल हो जाएगा। अब टीम अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंपेगी। विवि का पैनल अतिरिक्त सेक्शन देने का निर्णय लेगा।
प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने बताया कि टीम निरीक्षण करने आई थी। सारे मानक पूरे हैं। हालांकि अप्रूव शिक्षक कितने हैं उनके पास इसकी ठीक जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया कि इस बार अप्रूव शिक्षकों को ही रखा गया है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
बरेली। बरेली कॉलेज के हॉस्टल और शिक्षकों के क्वार्टर की मरम्मत के लिए हुए टेंडर पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक ठेकेदार ने शुक्रवार को प्राचार्य से शिकायत कर कहा कि उसको टेंडर नहीं डालने दिया गया। टेंडर प्रक्रिया दोबारा कराई जाए। वहीं प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने बताया कि अगर आपत्ति थी कि तो टेंडर वाली कमेटी के सामने रखते। अब टेंडर खुल चुके हैं। अब उसको निरस्त नहीं किया जा सकता।

स्थायी होने तक जारी रहेगा कर्मचारियों का आंदोलन
बरेली। बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थायी कर्मचारी बनाए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रखेंगे। दस नवंबर को विधान सभा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल की जाएगी। बैठक में नीता कोहली, चंद्रकेश यादव, हरीशचंद्र मौर्य, गंगा प्रसाद, सुनील सक्सेना, दीपक राकेश, राजेश, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें