फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खानापूर्ति तक सिमटी कार्रवाई, नियमों को रौंद रहे डग्गामार वाहन

Tue, 23 Jul 2024 06:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग के जिम्मेदारों ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के आदेश का मजाक बना रखा है। दिखावे के लिए कार्रवाई की जा रही है, जबकि शहर के प्रमुख चौराहों पर ही डग्गामार वाहन नियमों को रौंद रहे हैं। सेटेलाइट तिराहे से पीलीभीत के लिए सैकड़ों वैन नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्राटा भर रही हैं। इनके कागजात भी पूरे नहीं होते। ये मानकों का खुलेआम उल्लंघन भी करते हैं। रोज ये क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर लोगों की जान को खतरे में डालते हैं। वहां मौजूद यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
विज्ञापन

वाहनों में डलवा लीं लकड़ी की सीटें
वैन में बीच की सीट सिर्फ दो लोगों की होती है। ज्यादा सवारियां बैठाने के लिए के लिए बीच में एक लकड़ी का स्टूल डाल रखा है। इससे बीच की सीट पर चार सवारियां बैठाई जाती है। वहीं, नवाबगंज तक जाने वाले टेंपो चालकों ने भी बीच में बेंच डाल रखी है। जिम्मेदारों को उनकी यह मनमानी दिखाई नहीं पड़ती।
वीआईपी मूवमेंट पर सक्रिय होती है पुलिस
जब भी कोई वीआईपी मूवमेंट होता है, तभी पुलिस और परिवहन विभाग के जिम्मेदार सक्रिय होते हैं। उस दिन चौराहे के आस-पास कोई भी वाहन बेतरतीब खड़ा दिखाई नहीं देता है। लोकसभा चुनाव के दौरान यह दृश्य कई बार देखा गया। ऐसी स्थिति में जिम्मेदारों के रवैये पर सवाल उठाना लाजमी है।
विज्ञापन

वर्जन
चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - शिवराज, एसपी ट्रैफिक
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। रोज संबंधित अधिकारी के द्वारा विभिन्न मार्गाें पर कार्रवाई की जा रही है। - दिनेश कुमार, आरटीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें