फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घोटाले के दोषी सचिव व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनुआ में मनरेगा कार्यों में घपले की हुई थी पुष्टि, प्रधान ने रखा अपना पक्ष
विज्ञापन


बरेली। नवाबगंज विकास क्षेत्र के गांव चुनुआ में मानक को दरकिनार कर मनरेगा के कार्यों में घोटाला किए जाने के मामले में प्रधाान ने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख दिया है। सोमवार को डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ स्तर से सचिव व तकनीकी सहायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। प्रकरण की जांच में पहले ही इनको दोषी करार दिया जा चुका है।

गांव के हरिद्वारी लाल, रामचंद्र, शंकरलाल, वीरपाल, भूपराम, परमानन्द, मोहनस्वरूप व महेश ने वर्ष 2022 में शपथपत्र देकर शिकायत की थी। प्रधान हेतराम, सचिव भगवानदास व तकनीकी सहायक मोहम्मद अजमत पर घोटाले का आरोप लगाया था। जांच में सचिव व तकनीकी सहायक दोषी पाए गए थे। प्रधान की ओर से बयान न देने की बात कही गई थी। शनिवार को प्रधान ने भी डीपीआरओ कार्यालय में अपना बयान दर्ज करा दिया। अब कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


जांच में यह पाया गया
जांच में पता चला कि गांव में मनरेगा के तहत नहर खोदाई, पटरी मरम्मत व सर्विस रोड पर मिट्टी कार्य कराने के लिए अधिशासी अभियंता नहर खंड रुहेलखंड ने 27 मई 2022 को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया गया था। कार्य को एक ही प्राक्कलन में तैयार कर कराया जाना था, लेकिन चार अलग-अलग प्राक्कलन तैयार कराए और एक ही समयावधि में कार्य पूर्ण दर्शाए गए, जो नियम विरुद्ध है। इसमें प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक को दोषी ठहराया गया है। संवाद
विज्ञापन



सचिव व तकनीकी सहायक जांच में दोषी पाए गए हैं। प्रधान की भी मिलीभगत सामने आई है। सोमवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कमल किशोर, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें