फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहे दूसरे युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला घाट पर स्नान करते समय बहे आगरा के दो युवकों में से सचिन का दूसरे दिन भी पता नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में जुटे गोताखोरों ने घाट से करीब एक किमी दूर तक खोजबीन भी की। सचिन के दोस्त राहुल के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव उसके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार पूर्वाह्न कछला गंगाघाट पर हुआ था। आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी सोनू और राहुल पुत्रगण बलवीर शर्मा, सचिन यादव पुत्र रामलाल बाइक से गंगा स्नान के लिए आए थे। राहुल और सचिन बह गए थे। गोताखोरों ने राहुल का शव एक घंटे बाद ही खोज निकाला था लेकिन सचिन का पता नहीं लग पाया था। दूसरे दिन मंगलवार सुबह सचिन की तलाश में गोताखोरों ने फिर से अभियान चलाया।
सचिन की तलाश में आठ गोताखोरों की दो टीमें जुटी हुई है। प्रवाह अधिक होने की वजह से खोजबीन में दिक्कत आ रही है। पहले दिन बरामद राहुल के शव का अपराह्न पोस्टमार्टम भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें