फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों के वक्त बोली दुल्हन - दूल्हा नहीं है पसंद, कैसे कर लूं शादी

Tue, 26 Apr 2022 02:21 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली/रामनगर।

सार

पुलिस ने खर्चों का हिसाब-किताब कराकर दोनों पक्षों में कराया लिखित समझौता

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ऐन भांवरों के वक्त दूल्हा पसंद न आने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके घरवालों के साथ वर पक्ष के लोगों ने भी लाख जोर लगाया लेकिन उसे मनाने में नाकाम रहे। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वर और वधू पक्ष के बीच खर्चों का हिसाब-किताब कराकर समझौता करा दिया। इसके बाद मायूस बराती बगैर दुल्हन लिए वापस लौट गए।
विज्ञापन

सिरौली के गांव साहपुर की एक युवती की शादी आंवला के गांव लक्ष्मीपुर के युवक से हुई थी। 20 अप्रैल को धूमधाम से सगाई होने के बाद रविवार रात बारात पहुंची। तिलक से लेकर दरवाजे तक की रस्म खुशी-खुशी पूरी हो गई। इसके बाद जब दुल्हन को दूल्हे को वरमाला डालने के लिए बुलाया गया तो उसे देखकर वह आनाकानी करने लगी। दूल्हे के दोस्तों और पिता ने जबरन वरमाला तो डलवा दी लेकिन दुल्हन ने अपने घरवालों के आगे शादी का विरोध करना शुरू कर दिया।

भावरों के लिए दुल्हन को बुलाया गया तो उसने साफ इनकार कर दिया। धीरे-धीरे बात सारे बरातियों और घरातियों में फैल गई। इसके बाद दोनों पक्ष के रिश्तेदारों के बीच लंबी बातचीत हुई।
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद भी लड़की का पिता उसे मनाने में नाकाम रहा तो उसने भी हाथ खड़े कर दिए। कहासुनी और नोकझोंक के बाद सूचना देने पर 112 पुलिस पहुंच। पुलिस ने भी लड़की को समझाया। पूरी रात इसी में निकल गई सुबह 10 बजे तक कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में पुलिस ने एक-दूसरे का खर्च दिलाकर लिखित फैसला करा दिया। इसके बाद मायूस बराती घर लौट गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें