फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरोपी पुजारी जाएगा जेल? किशोरियों के बयान से होगा तय, धर्मस्थल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप

Fri, 16 May 2025 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के एक धर्मस्थल के पुजारी पर किशोरी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के धर्मस्थल में दुष्कर्म के मामले में कथित पुजारी की किस्मत का फैसला ऋषिकेश की दोनों किशोरियों के बयान पर टिका है। इनमें से एक का बयान बरेली पुलिस तो दूसरी का बयान ऋषिकेश पुलिस दर्ज कराएगी। बयान पक्ष में हुआ तो पुजारी को मुक्त किया जा सकता है, वरना उसका जेल जाना तय है। ऋषिकेश निवासी 9वीं की छात्रा ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मस्थल के कथित पुजारी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। सूत्रों के मुताबिक, बयान में किशोरी ने आरोपों को दोहराया है। अगर शुक्रवार को कोर्ट में भी उसने यही बयान दिया तो आरोपी पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की विवेचना शुरू हो जाएगी। कोर्ट में बयान बदलने पर किशोरी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- UP: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन


इधर, दूसरी किशोरी जो अपनी मौसी (9वीं की छात्रा) के साथ बरेली धर्मस्थल आई थी, वह यहां से मौसी का मोबाइल फोन लेकर चली गई थी। महज 13 साल की इस किशोरी के पिता ने ऋषिकेश कोतवाली में बेटी की मौसी के खिलाफ उसे अगवा करने की रिपोर्ट करा रखी है। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से किशोरी को तलाश लिया। उसका बयान ऋषिकेश में कराया जाएगा। अगर उसने बंधक बनाने या किसी अन्य तरह के अत्याचार का जिक्र किया तो भी आरोपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आरोपी बोला- दूसरी किशोरी के लापता होने से बिगड़ी बात
कैंट पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि बड़ी किशोरी से उसकी काफी समय से दोस्ती है। वही अपनी भांजी को लेकर धर्मस्थल आई थी। जब उन लोगों का ध्यान हटा तो उसकी भांजी अपनी मौसी का मोबाइल फोन लेकर निकल गई। 

रात की वजह से उसने बड़ी किशोरी को धर्मस्थल में ही रोक लिया था। दूसरे दिन वह भी चली गई थी। जब छोटी किशोरी नहीं मिली तो उसके पिता ने अपनी ही साली के खिलाफ ऋषिकेश में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस वजह से बात बिगड़ गई और उसे भी फंसा दिया गया। उसने सफाई दी कि दुष्कर्म का आरोप सही नहीं है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जांच अधिकारी सीओ प्रथम और कैंट थाना पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। कोर्ट में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ऋषिकेश पुलिस जिस किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज करा रही है, उसकी जानकारी भी कराई जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें