फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार किलो अफीम बरामद की गई है। सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने रामगंगा रेलवे स्टेशन के पास से सिरौली के गांव बरसेर निवासी वीरेंद्र को पकड़ लिया। वीरेंद्र के पास से चार किलो अफीम, 3400 रुपये, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि लभारी निवासी गुड्डू झारखंड से अफीम मंगाकर पंजाब में सप्लाई करता है। गुड्डू के कहने पर वीरेंद्र भी इसी तरह झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करने लगा। दोनों मुनाफा आधा-आधा बांट लेते हैं और शौक पूरे करते हैं। सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कर वीरेंद्र को जेल भेजा गया है और गुड्डू की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें