फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पुलिस मुठभेड़ में हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 28 Nov 2026 10:33 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जियो मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला किया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में जियो मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट और हत्या की कोशिश के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

 

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर की रात फरीदपुर कस्बे में जियो मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड अजय कुमार ने शिकायत दी थी कि रात करीब पौने 11 बजे पड़ोस में स्थित मनोहर चाय वाले से कुर्सियां हटाने को कहने पर अमन अजमेरी, तौहीद और आमिर ने उस पर स्टूल, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। 

यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: बरेली में वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी, जांच में खुलासा; जांच कमेटी गठित
 

मुखबिर ने दी थी सूचना 
शनिवार तड़के पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि घटना में शामिल एक आरोपी बाइक से फरीदपुर से शाहजहांपुर की ओर जाने की फिराक में है। पुलिस ने ज्यारत कट के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह बाइक पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बाइक छोड़कर भागा और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। 
विज्ञापन

फरीदपुर कस्बे का रहने वाला है आरोपी 
पुलिस के अनुसार, जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तौहीद पुत्र इरशाद, निवासी मोहल्ला ऊंचा, कस्बा व थाना फरीदपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें